विफलता से ही सफलता ।
भारत के इन लोगों ने विफलता से की शुरुआत, पहुंचे सफलता के शिखर पर....
विफलता इंसान की जिंदगी का अंत नहीं होती बल्कि विफलता ही सफलता के नए दरवाजे खोलती है। विफल होकर इंसान सफलता की तरफ एक कदम और बढ़ाता है। अगर आपको यकीन नहीं तो आप ऐसे 9 भारतीयों के जीवन को देखें जो अपनी जिंदगी के शुरुआती दिनों में विफल हो गए थे।
पर जब उन्हें सफलता मिली तो वह एक ऐसे मुकाम पर पहुंचे जहां उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए तो मिसाल कायम की ही साथ ही अपने समकालीन लोगों को भी प्रेरित किय।आपको भी इनके जीवन से जरूर प्रेरणा मिलेगी कि निराशा में ही आशा के फूल खिलते हैं भले ही कुछ देर लगे।
•स्मृति ईरानी•
स्मृति ईरानी की कहानी पूरी तरह विफलता से तो शुरू नहीं है। उन्हें अपना ड्रीम ब्रेक मेकडॉनल्ड में वेटरेसिंग के दौरान ही मिल गया था। और वह टीवी स्क्रीन पर तुलसी के नाम से हर घर में एक जाना पहचाना नाम बन गईं थीं।
क्योंकि सास भी कभी हुई थी उनको सफलता के नए मुकाम पर खड़ा कर दिया था। जब उन्हें टीवी स्क्रीन पर करियर में ज्याद सफलता मिलती नजह नहीं आई तो उन्होंने राजीनीति का रुख किया। आज वह भारत की एचआरडी मिनिस्टर हैं।
•नरेंद्र मोदी•
नरेंद्र मोदी- चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बनने का सफर तय किया है मोदी ने। बतौर मुख्यमंत्री 2002 दंगे के बाद उनकी देशभर में आलोचना हुई और वह विवादों में भी रहे। लेकिन आलोचना और विरोध उन्हें भारत जैसे विशाल देश का प्रधानमंत्री बनने से रोक पाए। जब उन्होंने गुजरात में केशुभाई पटेल की जगह मुख्यमंत्री का पद संभाला तो उनका पार्टी में भारी विरोध हुआ।
मोदी को प्रशासनिक अनुभव नहीं होने के कारण विरोध झेलना पड़ा। लेकिन सब कल की बात है उन्होंने मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए अपनी राजीनीतिक क्षमता दिखाई और आज प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें एक बेहतरीन प्रशासक भी कहा जाता है।
•अमिताभ बच्चन•
अमिताभ बच्चन- दर्शकों का बरसों से मनोरंजन कर रहे अमिताभ बच्चन के करियर में सफलता कई बरसों तक नहीं आई थी। लेकिन अमिताभ ने दृढ़ निश्चय का दामन नहीं छोड़ा। जब उन्होंने अपना प्रॉडक्शन हाउस अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) खोला तो इसमें भी उन्हें नाकामयाबी ही हाथ लगी।
बॉलीवुड में एक वक्त अमिताभ आसमान से जमीन पर आ गए थे। दिवालिया होने के बाद भी वह लगातार संघर्ष करते रहे। उनके करियर दोबारा सफलता मिली टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम केबीसी से। आज अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में बूढ़े होने के बावजूद शिखर पर बने हुए हैं।



They truly inspire us.
ReplyDelete